हरदोई: विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक संपन्न, शुभम बाजपेयी बने बजरंग दल के जिला संयोजक
हरदोई। शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी छह माह में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और उनकी रूपरेखा तय की गई। बैठक में अवध प्रांत सह मंत्री अविनाश जी मुख्य अतिथि और उन्नाव विभाग मंत्री विद्या रतन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में परिषद के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई। साथ ही जिले में संगठन को और मजबूत करने के लिए खंड स्तर तक समितियों को जल्द पूर्ण करने की योजना बनाई गई।
अविनाश जी ने बताया कि परिषद के प्रमुख अभियानों में हित चिंतक अभियान भी शामिल है। यह अभियान प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है और इस बार 22 नवंबर से शुरू होगा। अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को विश्व हिंदू परिषद का हित चिंतक सदस्य बनाएंगे।
विद्या रतन जी ने कहा कि परिषद की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी समेत आगामी कार्यक्रमों के आयोजन की योजना तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मान-सम्मान है और कार्यकर्ता अपने मान-सम्मान के लिए तन-मन-धन से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी समर्पण के कारण हरदोई जिला प्रांत में विभिन्न क्षेत्रों में आगे है और आगे भी रहेगा।
हरदोई जिले के नए जिला संगठन मंत्री अभिषेक जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संगठन में किए गए बदलाव
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी में कुछ बदलाव भी किए गए। शाहाबाद के शुभम बाजपेयी को बजरंग दल का जिला संयोजक बनाया गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार को विशेष संपर्क, मनोज नेगी को उपाध्यक्ष, हिमांशु को धर्म प्रसार, रवि को समरसता, नागेंद्र को सह मंत्री, ओंकार को संस्कार प्रमुख, धर्मेंद्र को सह संस्कार प्रमुख, विजय महाकाल को सह कोषाध्यक्ष और सर्वदमन को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कई प्रखंडों में भी नवीन दायित्व सौंपे गए।
मंच संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया। कार्यक्रम में जिलाकार्याध्यक्ष मोहित, जिला उपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी, जिला सह मंत्री राहुल, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अक्षतानन्द, जिला सत्संग प्रमुख संजेश, जिला सेवा प्रमुख कमलेश, जिला कोषाध्यक्ष कैलाश, जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका अंशिका, जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत, जिला सह संयोजक राघवेंद्र सहित हरदोई जिले और विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 30, 2026