भगवानपुर: दरियापुर दयालपुर गांव में 2 पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अनिल सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शेखर और रहमान के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद रहमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर शेखर पक्ष पर हमला कर दिया था। पुलिस ने आज 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।