भगवानपुर: इकबालपुर चौकी पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नगला कुबड़ा के पास से हरजौली झोंझा निवासी दानिश पुत्र रियासत नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 2.37 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि दानिश स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने दानिश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।