भगवानपुर: मानकपुर आदमपुर गांव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव में लड़ाई झगड़ा करने वाले टीटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीटू को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस ने टीटू को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने टीटू के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।