हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सट्टेबाजी के आरोप में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से सट्टेबाजी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। नक्षत्र वाटिका से आरोपी शंकर को ₹2820 और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया है। बैरागी कैंप क्षेत्र से मिथिलेश पंडित को ₹3290 और सट्टा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया कि जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।