हरिद्वार: पतंजलि विश्वविद्यालय ने हर की पैडी पर मनाया शास्त्रोत्सव, हजारों छात्रों ने शास्त्रों का पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पतंजलि विश्वविद्यालय ने शास्त्रोंत्सव के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। कार्यक्रम देश के कई संस्कृत विश्वविद्यालयों से पहुंचे छात्रों ने हर की पैड़ी पर शास्त्रों का पाठ किया। हर की पैड़ी के मालवीय दीप पर 1 हज़ार से ज्यादा छात्र और संस्कृत के विद्वानों और छात्रों ने वेदों का उद्घोष किया और फिर स्वामी रामदेव गंगा करती करने के बाद सामूहिक गंगा स्नान भी किया।