हरिद्वार: महादेवपुरम कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, सिडकुल पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार
महादेवपुरम कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। गनीमत रही की झगड़े में कोई घायल नहीं हुआ। सिडकुल पुलिस ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत सबक सिखाते हुए 7 को गिरफ्तार किया है। कमल,मोहित, प्रियांशु , विशाल, हर्ष, राम और अजय को गिरफ्तार हुए। सिडकुल SO ने गुरुवार शाम 4 बजे ये जानकारी दी।