इनफ्लुएंसर विकास स्थलों तथा शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर करें प्रसारित-संयुक्त कलेक्टर
जिले के विकास को नया आयाम स्थापित करने के लिए
शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वीडियो क्लिपिंग
जिले में कार्यरत इनफ्लुएंसर वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचार करें। जिससे जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों औद्योगिक क्षेत्र तथा शासन की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा सके। इस आशय के विचार संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिले के इनफ्लुएंसर की औपचारिक बैठक के दौरान व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा, विकास स्थलों का चयन एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रचार प्रसार के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के इनफ्लुएंसर द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिले की उपलब्धियां को प्रकाशित किए जाने के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक बदलाव, आर्थिक बदलाव,औद्योगिक इकाइयों का गठन, शासकीय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों के जीवन में आया बदलाव महत्वपूर्ण होगा जिसका प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के द्वारा किया जा सकेगा।
#ashoknagar