माटी गणेश -सिद्ध गणेश का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज अशोकनगर में रविवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के समस्त विद्यार्थियों को पर्यावरण शुद्धता का संदेश देते हुए माटी के गणेश बनाने का माटी गणेश -सिद्ध गणेश का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माय युवा केंद्र जिला अधिकारी सुश्री श्रेया कंडोला जी उपस्थित रही। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए मिट्टी के गणेश जी बनाने का आग्रह किया एवं माटी के गणेश बनाने की प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक श्री लल्लीराम प्रजापति उपस्थित रहे । जिनके द्वारा सभी विद्यार्थियों को माटी की गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने माटी गणेश की महत्वता एवं पर्यावरण प्रदूषण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। कक्षा में छात्रों ने मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखे, विद्यार्थी एप, प्रोफाइल, सब्जेक्ट चयन तथा पर्यावरण के लिए एनएसपीएस प्रतियोगिता की गतिविधियां कराई गई। इस अवसर पर मेंटर्स श्री गिरराज शर्मा, श्री गणेशराम अहिरवार,श्री बलवीर यादव, श्रीमती मंजू सातव व श्री नरेंद्र बंजारा, नवांकुर सखी, प्रस्फुटन समिति सदस्य सहित छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।
#ashoknagar