गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में मतदाताओं की कतार से वोटिंग 90% पार
पंचायत समिति गांगड़तलाई की 39 ग्राम पंचायतों में 209 सरपंच व 815 वार्ड पंच को चुनने के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक मतदाताओं की कतार व भीड़ देखी गई। शाम 6 बजे बाद भी रोहनवाड़ी, गणेशपुरा, अमरियापाड़ा, शेरगढ़ ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार थी।