सारठ: गोपीबांध हाई स्कूल में प्रमुख जीके रवानी और BDO सीके सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
Sarath, Deoghar | Sep 11, 2026 सारठ प्रमुख जीके रवानी व BDO सीके सिंह ने शुक्रवार शाम 3 बजे खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं खिलाड़ी छात्रों से परिचय लेकर बेहतर प्रदर्शन का हौसला भरते खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होने की बात कही। BPO यूएस राय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 100 में से महज 10 स्कूल के बच्चों ने 2 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने की रुचि दिखाई है।