लालबर्रा: आमाटोला ददिया में श्री गणेश प्रतिमा का सर्राटी नदी तट पर हुआ भावुक विसर्जन
आमाटोला ददिया में मित्रमण्डल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का समापन 24 सितंबर को असीम श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने दोपहर 1 बजे सर्राटी नदी के तट पर पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने "अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोषों और अबीर-गुल