#MP: रतलाम में सुबह से शाम तक चली करणी सैनिकों और पुलिस के बीच गहमागहमी, जीवन सिंह शेरपुर के आव्हान पर राजपूत बोर्डिंग पर जुटे हजारों कार्यकर्ता... कलेक्टर- एसपी ने संभाला मोर्चा।
यूजीसी के विरोध में आंदोलन अब 15 दिसंबर को उज्जैन से पुनः शुरू होगी यात्रा-या- जीवन सिंह शेरपुर
रतलाम में यूजीसी के विरोध में आंदोलन की तैयारी के बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकवाना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और फिर उन्हें मध्यप्रदेश की सीमा से बाहर छोड़े जाने के बाद गुरुवार को रतलाम में माहौल गरमा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से नाराज करणी सेना परिवार के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता शास्त्री नगर स्थित राजपूत बोर्डिंग हाउस पर एकत्रित हुए।
Etmadpur, Agra | Nov 12, 2026