मुरैना में गोवर्धन पूजा के साथ हुआ गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार समारोह, पशुपालकों का हुआ सम्मान!
मुरैना। गोविंद गौशाला में गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने गौपूजन कर पशुपालकों को शाल-श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से डीबीटी के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि वितरित की। कार्यक्रम में पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान गोविंद गौशाला के पदाधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।