अतर्रा: बिसंडा और अतर्रा थाने में समाधान दिवस का आयोजन, 40 मामलों में से 5 का हुआ निस्तारण
Atarra, Banda | Sep 13, 2025 थाना बिसंडा और थाना अतर्रा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है, बता दें की प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के क्रम में आज भी दोनों थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमे कुल 40 मामले प्राप्त हुए जिनमें 05 मामलो का मौके पर निस्तारण किया गया है।