बंदगांव: झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने परसाबहाल में बन रहे पुल का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बंदगांव प्रखंड की हुड़गदा पंचायत के परसाबहाल में बिंजय नदी पर बन रहे पुल का सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता था।