ज्ञानपुर: सरपतहा कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा अम्बेडकर वाहिनी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी ने शनिवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के दोषियों पर कठोर कार्रवाई और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। जिलाध्यक्ष दिलीप पासी ने कहा कि करनी सेना के कार्यकर्ताओं ने 26 मार्च को आगरा स्थित सांसद के घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।