ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में कैंसर मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार में 40 वर्षीय अजय शर्मा की फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अजय कैंसर का अंतिम स्टेज का मरीज था। कैंसर की पीड़ा बर्दाश्त न कर पाने से उसने छत पर सरिया में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी।