ज्ञानपुर: सरपतहा में कलेक्ट्रेट में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महानायक राणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा संगठन ने शुक्रवार को लगभग 12 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने कहा कि राणा सांगा के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग राष्ट्रवादियों के लिए अपमानजनक है।