ज्ञानपुर: ज्ञानपुर नगर में भारी वाहनों की एंट्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, नगर पंचायत ने उठाया कदम
ज्ञानपुर नगर में बड़े ट्रक, बालू, गिट्टी लदे वाहन व अन्य भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे, या फैसला नगर वासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए लिया गया है, नगर अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने बताया कि नगर में पिकेट लॉक कई जगह लगाया गया है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, पिकेट लॉक लगने से जाम की समस्या अब खत्म हो जाएगी।