ज्ञानपुर: भदोही साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़िता को ठगों के चंगुल से दिलाई ₹8,857 की वापसी
साइबर क्राइम पुलिस थाना भदोही ने साइबर ठगी का शिकार हुई पीड़िता रिया मिश्रा के खाते से निकली ₹8,857 की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई के तहत प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व कांस्टेबल बृजेश वर्मा ने यह सफलता हासिल की।