ज्ञानपुर: लोकमनपुर गांव में आग का तांडव, घर जलकर राख हुआ और मवेशी की मौत
औराई थाना क्षेत्र के लोकमनपुर गांव में उस समय अफरा तफरी माहौल हो गया, जब झोपड़ी में आग लग गया, आग लगने से कई जरूरी सामान जलकर राख हो गया, वहीं इसकी चपेट में एक बछिया की मौत हो गई, सूचना के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, मगर देरी का आलम यह था कि गांव वालों ने ही आग पर काबू पा लिया, पीड़ित परिवार मदद की गुहार लगा रहा है।