#Arwal: आक्रोशित ग्रामीणों ने BDO को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जान बचा कर भागे बीडीओ साहब
अरवल में कुर्था प्रखंड के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक डैम में डूबे किशोर का शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
मंगलवार देर रात आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे बीडीओ संजीव कुमार से लोगों की कहासुनी हो गई।
जानकारी के मुताबिक, छतोई गांव के रहने वाले हुलास नारायण वर्मा के 14 साल के बेटे शिवम कुमार अपने दो दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था।
नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसके दो साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन शिवम का शव देर रात तक नहीं मिल सका।
घटना के बाद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ टीम बुलाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। लोगों का आरोप था कि बाढ़ जैसी स्थिति के बावजूद जिले में एसडीआरएफ की टीम मौजूद नहीं है।
इससे शव की तलाश में देरी हो रही थी। इसी गुस्से आक्रोशित ग्रामीणों ने BDO को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जान बचा कर भागे बीडीओ साहब.!
#ArwalNews #BDO #jehanabad #BiharNews #bihar