कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, शराब दुकान के सामने से एक साथ दो बाइक चोरी हो गईं। बताया जा रहा है कि बाइक मालिक अपनी-अपनी गाड़ियां शराब दुकान के सामने खड़ी कर अंदर गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो दोनों बाइक मौके से गायब थीं।