चन्हौता में जनजातीय गौरव दिवस पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 70 लोगों ने लिया भाग
विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श भी दिया
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो होली चन्हौता।
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ग्राम चन्हौता में विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एडीएम भरमौर विकास शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में करीब 70 लोगों ने भाग लिया।
शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान बिंदु कुमारी ने की, जबकि पंचायत उपप्रधान अजीत कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की ओर से जनहित से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं और योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर टीडब्ल्यूओ विकास पखरेटिया, सीडीपीओ विनोद ठाकुर, एईओ डॉ. नवीन ठाकुर, उद्यान विभाग के एसएमएस डॉ. मनोहर लाल, एबीटीएम डॉ. शिव कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुमिश पंडित और डॉ. चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विभागीय सेवाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से उपलब्ध करवाना रहा। शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।