जिला स्तरीय इनोवेटिव आइडिया हैकाथॉन में पीएम श्री स्कूल होली ने हासिल किया दूसरा स्थान
नवाचार और रचनात्मक सोच के दम पर स्कूल ने बढ़ाया भरमौर क्षेत्र का गौरव, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित हुई प्रतियोगिता
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर।
जिला स्तरीय इनोवेटिव आइडिया हैकाथॉन प्रतियोगिता में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने अभिनव विचारों और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली की टीम ने अपने नवाचारी विचारों के दम पर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर सहित पूरे भरमौर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक क्षमता और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह नवाचार, तकनीकी शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।