पटना ग्रामीण: पटना डीएम और एसएसपी ने BPSC की 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा की तैयारियों पर की चर्चा
गुरुवार की शाम 6:00 बजे समाहरणालय में पटना डीएम और SSP ने BPSC द्वारा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पटना स्थित विभिन्न 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर संयुक्त ब्रिफिंग की। इस दौरान कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए।