पटना ग्रामीण: महागठबंधन शुक्रवार को निकालेगा कैंडल मार्च, सदाकत आश्रम में तेजस्वी यादव ने दी जानकारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए महागठबंधन के द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 बजे इनकम टैक्स से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इस कैंडल मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।गुरुवार शाम 4:30 बजे मामले की जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।