पटना ग्रामीण: NMCH में नाक के ऑपरेशन के बाद महिला की आवाज गई, तालू में भी हुआ छेद
पटना के NMCH से डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 11 अप्रैल को एक महिला के नाक का मांस बढ़ जाने के बाद नाक का ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला को बोलने में दिक्कत होने लगी। महिला के परिजन ने जब डॉक्टर से इसकी शिकायत की तब डॉक्टर ने दवा दी लेकिन दवा खाने के बाद 23 अप्रैल को महिला की आवाज पूरी तरह से खराब हो गई और उसके तालू में भी छेद हो गया।