पटना ग्रामीण: पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहलगाम की घटना की निंदा की, कहा- पानी के लिए करना पड़ेगा त्राहिमाम
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। चिराग पासवान ने साफतौर पर कहा है कि जिन्होंने यह हमला किया उन्हें उन्हीं की भाषा में हमारी सरकार जवाब देगी और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि जिन्होंने खून बहाया है उन्हें पानी के लिए त्राहिमाम करना पड़ेगा।