पटना ग्रामीण: पटना SSP अवकाश कुमार ने श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में गुरुवार को केंद्रीय क्षेत्र पटना के पुलिस पदाधिकारियों को CCTNS, ICJS एवं ई-साक्ष्य के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। मामले की जानकारी गुरुवार दोपहर 3:12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पटना SSP अवकाश कुमार ने संबोधित भी किया गया।