मंडला: ग्राम पंचायत मचला में उफनाते नाले को पार करते मवेशियों का वीडियो वायरल, लंबे समय से पुल की मांग
Mandla, Mandla | Aug 20, 2026 गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर उफनाते नाले को पार करते मवेशियों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक दर्जन से अधिक मवेशी तेज बहाव के बीच नाला पार करते नजर आ रहे हैं। कुछ मवेशी पानी के तेज बहाव में बहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि यह वीडियो निवास विधानसभा क्षेत्र के मोहगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत मचला के वार्ड क्रमांक 8 स्थित आली टोला का है।