फुल्लीडूमर: खेसर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए फुल्लीडुमर सीओ ने बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की
खेसर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए खेसर थाने पर सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण एवं बाजार के बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाजार के सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे पर व्यापाक रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक में मापी के लिये बचे आधे बाजार की मापी व चिह्नित कर एक सप्ताह बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।