फुल्लीडूमर: पड़ावचक गांव में जनसुराज पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श
उत्तरी कोझी पंचायत के पड़ावचक गांव में जन सुराज पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के विस्तार एवं मजबूती पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श किया गया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के आह्वान पर 11 मार्च को पटना में पार्टी के होली समागम समारोह में शामिल होने पर चर्चा की गई।