फुल्लीडूमर: पड़ावचक सहित कई गांवों में सहकारी चौपाल लगाकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया
उत्तरी कोझी पंचायत के पड़ावचक, राता एवं सादपुर पंचायत के कई गांव में बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी चौपाल लगाकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक में शामिल कलाकारों प्रेम ठाकुर, रूपा कुमारी, मुस्कान, सत्यम उरांव, आकाश मंडल ने सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं इसके लाभ लेने के उपायों की जानकारी दी।