फुल्लीडूमर: पथड्डा गांव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चार लोग घायल, चारों को बांका रेफर किया गया
पथड्डा गांव में भूमि विवाद एवं आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के भवेश यादव उसकी पत्नी आशा देवी एवं पुत्र रूपेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की सुलेखा देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद सभी को फुल्लीडुमर CHC में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सभी को बांका रेफर कर दिया।