फुल्लीडूमर: पथांय गांव के पास फुल्लीडुमर पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथांय गांव के बजरंगबली स्थान के समीप एक शराब कारोबारी को गुप्त सूचना पर 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के ही इटवा आदिवासी टोला के मंगल सोरेन है। जिसे थाना के अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सुरक्षा बलों के साथ उसे पथांय गांव के बजरंगबली के पास गिरफ्तार कर लिया।