आंखों की नियमित जांच जरूरी, नागरिक शिविरों का लाभ लें - राज्यमंत्री श्री लोधी
===
सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
===
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा सेवा संकल्प और सेवा योगदान के तहत नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी आंखों का परीक्षण अवश्य कराएं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर जांच कराकर आवश्यक उपचार का लाभ लें।
उन्होंने कहा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया।