जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शुरुआत
1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही एल्बेंडाजोल की गोली
===
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज 6 अक्टूबर को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने के अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिलेभर में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है। किसी कारणवश कृमिनाशन गोली का सेवन नहीं कर पाने वाले बच्चों को मॉप-अप दिवस 9 अक्टूबर के पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
जेपीबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से की गई
कृमि नाशन अभियान की शुरूआत