सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत विशेष नेत्र शिविर आयोजित,
==
राज्यमंत्री श्री लोधी व विधायक श्रीमति खटीक की उपस्थिति में दिव्यांग एवं वृद्धजनों को मिली स्वास्थ्य सेवा की सुविधा
==
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ
===
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत जबेरा, हटा, पथरिया एवं दमोह शहरी क्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए विशेष नेत्र स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किये गये। इन शिविरों के साथ ही जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भी भव्य शुभारंभ किया गया, जिसके तहत बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा अल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई।
जबेरा में आयोजित मुख्य शिविर का शुभारंभ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। वहीं, हटा में आयोजित शिविर की शुरुआत विधायक उमा देवी लालचंद खटीक की गरिमामयी उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को अपने हाथों से अल्बेंडाजोल की कृमिनाशक गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान की शुरूआत की गई।
शहरी क्षेत्र दमोह के मानस भवन में श्याम शिवहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के नेत्र जांच कर प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पंजीकृत 123 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की नेत्र जांच के साथ प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नेत्र जांच के दौरान कमजोर दृष्टि एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान की गई। जांच में 98 हितग्राहियों को चश्मे की आवश्यकता पाए जाने पर उन्हें चश्मों का वितरण किया गया। साथ ही हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
दिव्यांग एवं वृद्धजनों की हुई नेत्र जांच, 128 लोगो को मिला मुफ्त चश्मा
जिले के विभिन्न विकासखंडों में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के नेत्र जांच शिविर में पहुचे नागरिकों की नेत्र जांच कर प्रारंभिक स्वास्थ्य की गई।
जबेरा- शिविर में 147 नागरिकों का पंजीयन कर जांच की गई, जिसमें से कमजोर दृष्टि वाले 50 हितग्राहियों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
पथरिया- यहाँ पंजीकृत 145 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें से 23 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मों का वितरण किया गया।
हटा- हटा में शिविर में पहुंचे 65 लोगों की नेत्र परीक्षण कर नेत्र विकार से पीड़ित 55 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि और सीबीएमओ की अगुवाई में स्वास्थ्य दल मौजूद रहा।
हिंडोरिया में भी खिलाई गई कृमिनाशक दवा, 9 अक्टूबर को होगा मॉप-अप दिवस
इसी कड़ी में हिंडोरिया के स्वास्थ्य केंद्र में नगर पालिका उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल की उपस्थिति में बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत आज 6 अक्टूबर को जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें आगामी 9 अक्टूबर (मॉप-अप दिवस) पर अनिवार्य रूप से दवा खिलाई जाएगी।