राजपुर: NH-343 की बदहाली से हाहाकार, तहसील कार्यालय के सामने कीचड़ में फंसा ट्रक
बलरामपुर जिले के राजपुर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 की बदहाल सड़क अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन भारी वाहन यहां फंस रहे हैं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा तस्वीर राजपुर तहसील कार्यालय के ठीक सामने की है, जहां एक ट्रक सड़क के कीचड़ में बुरी तरह फंस गया। ट्रक को