न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत गुरूवार ग्राम वाचरोंन के शासकीय माध्यमिक विद्यालय (पिछोर) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। यह आयोजन नालसा नई दिल्ली, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, शिवपुरी के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री कौशलेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देश और तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हुआ।
शिविर में पैनल अधिवक्ता एवं रिसोर्स पर्सन श्री नंदकिशोर चौरसिया ने छात्र-छात्राओं और लोगों को कानूनी अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता, पॉस्को अधिनियम, गुड टच-बैड टच, यौन उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा और संपत्ति के अधिकार के बारे में जानकारी दी। साथ ही आधार अपडेशन, राशन कार्ड, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड और मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी बातें भी बताई गईं।
#JansamparkMP
#Shivpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026