कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर ब्लड बैंक का किया निरीक्षण
---
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न दस्तावेजों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया।
कलेक्टर श्री मालवीय ने ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण, उपलब्ध रक्त की स्थिति, वितरण व्यवस्था तथा दैनिक रिकॉर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए दस्तावेजों का नियमित रूप से संधारण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता एवं वितरण से संबंधित समस्त जानकारी व्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से दर्ज की जाए। साथ ही रक्तदाताओं से संबंधित रिकॉर्ड, रक्त संग्रहण एवं परीक्षण की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित किया जाए। एक दौरान उन्होंने ओपीडी के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर बी एल टैगोर उपस्थित रहे।
#ashoknagar