जिला जेल अशोकनगर में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन
अशोकनगर 04 सितंबर 2026
--
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिला जेल अशोकनगर में कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ केपी यादव,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान,जेल अधीक्षक श्री ललित दीक्षित,यादव समाज के नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैदियों के लिए फलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देशभर में बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कैदियों से कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी जेल में ही हुआ था। हमें यह मायने नहीं रखता कि हमने क्या किया है, लेकिन यहां पर रहने वाले बंदी क्या सीखकर जाते हैं, यह मायने रखता है। जिस तरह माता देवकी ने भगवान श्री कृष्ण को जेल में ही जन्म दिया था, तो यह स्थान मायने नहीं रखता, बल्कि मायने यह रखता है कि हमारे विचार कैसे हैं और हम कैसे अपने जीवन को सकारात्मक रूप से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है,इस जीवन को अच्छे कार्य करें। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए संयम बतरना बहुत आवश्यक है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय अच्छा या बुरा सभी का आता है। हम सभी बदलाव की भावना लेकर यहां से जाएं तथा बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ें।
#janmashtami
#ashoknagar