सुल्तानगंज: नेत्र सहायक विवाद: स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया के आरोपों पर जांच तेज की, तथ्य खंगाले
सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में नेत्र सहायक ऋषि भूषण और अस्पताल मैनेजर रमन कुमार के बीच हुए विवाद को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। भागलपुर सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी धनंजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार को अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल, मैनेजर रमन कुमार और नेत्र सहायक ऋषि भूषण से अलग-अलग प