कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुल्तानगंज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांका की टीम को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही सुल्तानगंज की टीम आक्रामक रही और पहले हाफ में दो बेहतरीन गोल दागकर बढ़त बना ली। बांका की टीम ने वापसी की को