सुल्तानगंज: मुंशी पट्टी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, नगर उपसभापति नीलम देवी ने किया शुभारंभ
सुल्तानगंज प्रखंड के शाहाबाद गांव स्थित मुंशी पट्टी शिव मंदिर के समीप महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उपसभापति नीलम देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बन गया। वृंदावन से पधारी कथा वाचिका खुशी किशोरी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके