मंडला: आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को किया याद
Mandla, Mandla | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 8 बजे आम आदमी पार्टी मंडला के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता रश्मि मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला संगठन मंत्री शिशु सिंधु भलावी आदि उपस्थित रहे।