सेमरखापा में नवांकुर सखियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सेमरखापा, अचली में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति द्वारा खैरमाई माता मंदिर प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया की उपस्थिति में नवांकुर सखियों को फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गए।
श्री बर्मन ने कहा कि ’नवांकुर सखी योजना’ के माध्यम से महिलाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनत्व का भाव विकसित किया जा रहा है। घर-घर पौधे लगाकर संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही ’एक पेड़ माँ के नाम’ अंतर्गत पौधारोपण और जयघोष के साथ ’हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली निकाली गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री निखिल चन्द्रोल को सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
19 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026