“मेरा सब कुछ वही था…” बेटे को खोकर पिता का छलका दर्द, आईआईएम धौलाकुआं के छात्र की मौत से परिवार में मातम, पांवटा में संस्कार, आईआईएम प्रबंधन पर आरोप
=====
इस घटना ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया और पीछे छोड़ दिया गम, यादें और अनगिनत सवाल।
======
रिपोर्ट श्यामलाल पुंडीर
====
पांवटा साहिब : IIM धौलाकुआं के मृतक छात्र के पिता का दर्द कैमरे के सामने छलक पड़ा। बेटे को खोने का गम उनके चेहरे और शब्दों में साफ नजर आया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा ही उनका सब कुछ था। पिता की आंखों में बेटे को खोने का दर्द और जिंदगी भर की खालीपन की कसक दिखाई दी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पढ़ाई के लिए घर से दूर गया बेटा इस तरह दुनिया से चला जाएगा, यह परिवार ने कभी नहीं सोचा था। बेटे की मौत की खबर ने परिजनों को भीतर तक झकझोर दिया है। पिता के भावुक शब्द हर उस माता-पिता के दिल को छू रहे हैं, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने संजोते हैं। इस घटना ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया और पीछे छोड़ दिया गम, यादें और अनगिनत सवाल।
कल पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के तहत आईआईएम धौलाकुआं के बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। छात्र प्रारब्ध शुक्ला पुत्र अनुपम शुक्ला निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी महंगवा, डूमना एयरपोर्ट रोड़ जबलपुर, जिला जबलपुर मध्य प्रदेश का निवासी था।
पुलिस के अनुसार आईआईएम के प्रशासनिक अधिकारी हुकम चन्द टेलीफोन थाना माजरा पर सुचना दी कि एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद उप-निरीक्षक कृष्ण चन्द भंडारी टीम के साथ आईआईएम धौलाकुआं गए।
पुलिस ने बताया कि प्रारब्ध के पिता का होस्टल वार्डन को फोन आया जिसने कहा कि इसका बेटा इसका फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद प्रारब्ध के कमरा में खिड़की को तोड़कर अन्दर गए जहां पर प्रारब्ध फर्श पर पड़ा पाया गया तथा पंखे से चुन्नी लटकी पाई गई। जिस पर युनिवर्सिटी प्रबन्धन द्वारा इलाज के लिए सी.एच. पांवटा साहिब ले जाया गया जहां पर एम.ओ साहब ने इसे ब्रोड डेड घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया जहां पर कोई भी सुसाईड नोट बरामद न हुआ। मृतक छात्र के मोबाइल फोन, लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। लेकिन इसमें लॉक लगा है, जिसका अवलोकन किया जा रहा है।
Ronhat, Sirmaur | Aug 22, 2026